फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Queues in the mother's court, cheers on the lips and wishes in the heart

Lakhimpur Kheri News: मां के दरबार में कतारें, जुबां पर जयकारे और मन में मन्नतें

Sun, 18 Oct 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Queues in the mother's court, cheers on the lips and wishes in the heart
नवरात्र के मौके पर संगीता देवी मंदिर में सजे माता के पंडाल में पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। मां के दरबार में कतारें, जुबां पर जयकारे और मन में मन्नतें। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को शहर के देवी मंदिरों में कुछ ऐसा ही नजारा रहा। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। प्राचीन संकटा देवी मंदिर में भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। महाअष्टमी पर मां के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत गौर और उज्ज्वल है। वे सफेद वस्त्र धारण करती हैं और वृषभ पर सवार रहती हैं। मां महागौरी को पवित्रता, शांति और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू सुशोभित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
मां दुर्गा के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, भक्तों ने टेका माथा

बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव-राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सजे पंडाल में रविवार को मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां जगदंबा के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान महावीर प्रसाद जिंदल, आनू मिश्रा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र माहेश्वरी और सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

नवरात्र के मौके पर संगीता देवी मंदिर में सजे माता के पंडाल में पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

नवरात्र के मौके पर संगीता देवी मंदिर में सजे माता के पंडाल में पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed