{"_id":"6a1dc89f917757af1903b238","slug":"queues-for-fertilizer-many-farmers-return-empty-handed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176502-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाद के लिए कतारें, कई किसान लौटे खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाद के लिए कतारें, कई किसान लौटे खाली हाथ
Mon, 01 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज। बारिश के बाद यूरिया खाद की मांग बढ़ने से खाद केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। सर्वर और तकनीकी दिक्कतों के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सोमवार को कुछ किसानों को खाद मिली, जबकि कई किसान टोकन लेकर लौट गए।
फूलबेहड़ क्षेत्र की अधिकांश समितियों में खाद वितरण ठप रहने से मोहारी बाग स्थित कृभको सेंटर पर सैकड़ों किसानों की भीड़ जुट गई। सेंटर खुलने से पहले ही किसान लाइन में लग गए। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के दौरान भी किसान केंद्र पर डटे रहे।
भीड़ बढ़ने पर टोकन व्यवस्था लागू की गई। पहले से टोकन लेने वाले किसानों को खाद दी गई, जबकि कई किसानों को दो से पांच जून तक की टोकन पर्चियां दी गईं। कृभको सेंटर इंचार्ज विशाल सिंह ने बताया कि यूरिया की कोई कमी नहीं है, लेकिन मशीन में तकनीकी दिक्कत के कारण वितरण प्रभावित हो रहा है। इसकी जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
उधर, 11 मई को सैदापुर सहकारी समिति का खाद लाइसेंस निलंबित होने के कारण वहां खाद वितरण बंद है। सांभरचौरा, सैदापुर, हजरतपुर, दुधवा मिंदनिया, गंगाबेहड़ और सीसैयापुरवा गांवों के करीब 4600 किसान समिति के सदस्य हैं। सचिव अमित कुमार मौर्य ने बुधवार से खाद वितरण शुरू होने की उम्मीद जताई।
फूलबेहड़ और हाथीपुर-गणेशगंज समिति पर भी खाद का वितरण नहीं हुआ। इफको सेंटर इंचार्ज शुभम ने बताया कि इस बार क्षमता से अधिक यूरिया का वितरण किया गया है।