फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Questions on the quality of buckwheat flour, investigation report of last Navratri has not yet come

Lakhimpur Kheri News: कुट्टू आटा की गुणवत्ता पर सवाल, पिछले नवरात्रि की अब तक नहीं आई जांच रिपोर्ट

Tue, 01 Apr 2025 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Questions on the quality of buckwheat flour, investigation report of last Navratri has not yet come
लखीमपुर खीरी। नवरात्रि शुरू होते ही कुट्टू आटा सहित व्रत में इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की मांग काफी बढ़ गई है, लेकिन अफसरों ने अब तक गुणवत्ता जांच के लिए कार्रवाई शुरू नहीं की। पिछले दिनों नवरात्रि पर जो नमूने लिए गए थे उनकी भी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उधर, सोमवार को सहारनपुर में कुट्टू आटा के इस्तेमाल से सैकड़ों लोगों के बीमार होने के बाद मंगलवार से अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अक्तूबर, 2024 में शारदीय नवरात्रि पर चले अभियान में कुट्टू आटा सहित कई प्रकार के खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट छह माह बाद अब तक नहीं आई है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो चार अक्तूबर 2024 को लखीमपुर के साथ ही भीरा से एक-एक कुट्टू आटा का नमूना भरा गया था। पांच अक्तूबर को ईसानगर, खीरी टाउन, गोला सहित कई जगह से कुट्टू आटा का नमूना लिया गया था।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को भी गढ़ी रोड लखीमपुर, शहर के काशीनगर से नमूना लिया गया था, जिसमें सिर्फ काशीनगर की रिपोर्ट आई है, जो पास है। अन्य कोई रिपोर्ट आज तक नहीं आ सकी। ऐसे में कुट्टू आटा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुला न खरीदें कुट्टू का आटा
सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने लोगों से अपील की है कि खुला बिकने वाला कुट्टू का आटा न खरीदें। यह नमी, धूल, बैक्टीरिया और मिलावट के संपर्क में आ सकता है, जिससे इसकी गुणवत्ता और शुद्धता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि पैकेट बंद ही कुट्टू का आटा खरीदें, जिसमें पैकेजिंग व निर्माता का नाम लिखा हो। अगर कहीं गड़बड़ी की आशंका है तो उसकी शिकायत जरूर करें, ताकि उसकी जांच कराई जा सके।



इन बातों का भी रखें ख्याल
- खुले में रखा आटा न लें।
- अगर आटे में फंगस लगी है तो उसे न लें।
- आटे में थोड़ा भी नमी लगे तो इसका इस्तेमाल न करें।
- इसे खाने से अगर थोड़ा भी तबीयत खराब लगे तो इसे खाना तत्काल बंद कर दें। समय पर डॉक्टर को दिखाएं।
- आटे में अगर बदबू आती है तो उसका इस्तेमाल न करें।


कुट्टू आटा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान शुरू हो चुका है। टीमें लगा दी गई हैं, ताकि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। -बृजेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed