फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Quality of mid day meal dal is not good, notice to the principal

Lakhimpur Kheri News: मध्याह्न भोजन की दाल की गुणवत्ता ठीक नहीं, प्रधान को नोटिस

Tue, 12 Aug 2025 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Quality of mid day meal dal is not good, notice to the principal
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को सदर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें धौरहरा खुर्द में बने मध्याह्न भोजन में दी जा रही दाल की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। दाल में न तो सब्जी डाली गई थी। साथ ही हल्दी का भी प्रयोग कम हुआ था।
विज्ञापन

बच्चों की संख्या के अनुपात में दाल भी कम बनी थी। लापरवाही पर डीएम ने डीपीआरओ को ग्राम प्रधान के विरुद्ध 95 जी का नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। कोरैया जंगल में मिड डे-मील के तहत तैयार दाल पतली मिली तो नाराजगी जताई। बच्चों को गाढ़ी दाल परोसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों से कई सवाल पूछे, उनसे किताब पढ़वाई और रीडिंग स्किल का परीक्षण किया। निपनिया में शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं। इसके लिए अभिभावकों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें, जो बच्चे लगातार अनुपस्थित हैं, उनके घर जाकर उन्हें विद्यालय भिजवाने की व्यवस्था करें। बौठा के स्कूल में बच्चों के सही उत्तर देने पर डीएम ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए इनाम भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विलय वाले स्कूलों के बच्चों को 10 दिन तक शिक्षक छोड़ेंगे-लाएंगे
जिले के 49 परिषदीय विद्यालयों के 1291 बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पास स्कूलों में विलय किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि अगले 10 दिन तक विलय वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षक स्वयं बच्चों को घर से लाएंगे और पढ़ाई के बाद सुरक्षित घर छोड़ेंगे। बीईओ को व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed