{"_id":"57c5cedd4f1c1bc5162cb341","slug":"put-a-pile-of-troubles-on-the-road-between","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर लगा दिया मुसीबतों का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर लगा दिया मुसीबतों का ढेर
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बजरी के ऊपर से जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग
- राहगीरों को रुला रही सड़क निर्माण में हो रही देरी
शहर में नौरंगाबाद चौराहे से ऐरा जाने वाली सड़क पर बीचोबीच ठेकेदार ने निर्माण सामग्री रोड़ी, बालू आदि के ढेर लगा दिए हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। यह सड़क पिछले चार महीने से खुदी पड़ी है। निर्माण कार्य में हो रही देरी से लोगों को परेशानी हो रही है।
नौरंगाबाद चौराहे से ऐरा जाने वाली रोड का निर्माण आरसीसी से होना है। इसके लिए ठेकेदार ने बजरी और मौरंग के बड़े-बड़े ढेर बीच सड़क पर ही लगा दिए हैं, जिससे इधर से निकलने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं हैं। वहीं इन पर से निकलने का प्रयास कर रहे बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे उड़ रही धूल आसपास के दुकानदारों के लिए मुुसीबत बन रही है। दुुकानदारों का कहना है कि धूल उड़ने के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो रहा है। मालूम हो कि नौरंगाबाद से ऐरा जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य पिछले करीब तीन महीने पहले शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। बताते हैं कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ठेकेदार शेखावत ने इस सड़क की खुदाई करवा दी थी, जिसके बाद इसे जस का तस छोड़ दिया था। खुदी सड़क से निकलने में हो रही दिक्कतों को लेकर मोहल्लेवालों की शिकायत पर पालिका ईओ ने ठेकेदार से इसका जल्द ही निर्माण कराने के निर्देश दिए। जिस पर ठेकेदार ने आननफानन में बजरी और मौरंग मंगवाकर इसके ढेर बीच सड़क पर ही लगवा दिए, जिससे लोगों को अब इधर से निकलना भी दूभर हो गया है। दुकानदारों को कहना है कि इन ढेर पर से बाइक निकालते समय कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए हैं।
...
परेशान दुकानदार बोले, हो रही है बहुत परेशानी
इलेक्ट्रानिक की दुकान रखे फहीम खान का कहना है बीच सड़क पर मौरंग और बजरी के ढेर राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन लोग इसकी वजह से चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
बांबे लांड्री के मोहम्मल मुहीब खान ने बताया कि पहले कई महीने से खुदी पड़ी रोड लोगों के लिए मुसीबत थी और अब यह निर्माण सामग्री के ढेर लोगों के लिए जानलेवा बन गए हैं।
बजरंग डेरी के संतोष कुमार का कहना है कि देखो कब इस रोड के अच्छे दिन आते हैं, यह ढेर लोगों के लिए जानलेवा बन गए हैं, इससे उड़ने वाली धूल खाने पीने की वस्तुओं को भी खराब कर रही हैं।
शंभू पान भंडार के शंभू कुमार का कहना है कि निर्माण सामग्री एक किनारे लगवा देते तो लोगों को निकलने में कम से कम आसानी रहती है। बीचों बीच में लगी यह बजरी और मौंरग पर बाइक फिसलने से कई लोगों को चोट आ चुकी हैं।
कुआं और खाईं वाली बन गई है स्थिति
बांबे दलांड्री के पास मौंरग और बजरी के ऊंचे ऊंचे ढेर पूरी रोड पर लगे हैं। बाइक सवार लोग यदि इन ढेर पर से निकलते हैं तो बाइक फिसलने का डर रहता है। यदि साइड से निकलते हैं तो खुले नाले में गिरने का डर लगा रहता है।
==.
सड़क पर बजरी और मौरंग के ढेर लगाने की जानकारी नहीं है। जल्द ही निर्माण कराकर दिक्कत को दूर किया जाएगा।
- अवनींद्र कुमार, ईओ-नगर पालिका परिषद-लखीमपुर