फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pushkar Ojha becomes President of Kailali Industry Commerce Association

Lakhimpur Kheri News: पुष्कर ओझा बने कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष

Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pushkar Ojha becomes President of Kailali Industry Commerce Association
धनगढ़ी-नेपाल में वा​णिज्य संघ के चुनाव में विजेता प्रतिभागी। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर पुष्कर ओझा ने अपने प्रतिद्वंद्वी रूपेश स्वांर को हराकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन


धनगढ़ी में कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ की चुनावी प्रक्रिया में 2355 मतों में से 1940 मत पड़े। इसमें पुष्कर ओझा और रूपेश स्वांर ने अध्यक्ष पद पर अपनी-अपनी दावेदारी ठोंकी थी। रविवार को हुई मतगणना में कुल पड़े वोटों में से अध्यक्ष पद के लिए पुष्कर ओझा को 950 और उनके प्रतिद्वंदी रूपेश स्वांर को 889 मत मिले। इस तरह पुष्कर ओझा ने 61 मतों से जीत दर्ज की। उनके गुट के ही अधिकांश पदाधिकारी अन्य पदों पर भी विजयी रहे। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केशव राज जोशी ने 957 मत पाकर ओम बहादुर बिष्ट को 555 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण राज पंत, कोषाध्यक्ष में तिलक सिंह बोहरा ने जीत दर्ज की। एसोसिएट उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वाणिज्य उपाध्यक्ष गगन राज केसी, वस्तुगत से भीमराज ओझा, महासचिव दिनेश लम्साल, सचिव पद से कृष्णा कुमार बिष्ट ने जीत दर्ज की है। सभी विजेताओं को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed