{"_id":"69d6954b9e397519b801ceab","slug":"punjabi-colors-on-the-stage-of-chaiti-fair-people-danced-to-the-songs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172336-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चैती मेले के मंच पर पंजाबी रंग, गीतों पर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चैती मेले के मंच पर पंजाबी रंग, गीतों पर थिरके लोग
Wed, 08 Apr 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
चैती मेला के मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते पंजाबी कलाकार। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित पंजाबी नाइट में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। गीतों की धुन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
मंगलवार रात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग सारथी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्षता सुखविंदर सिंह टोनी ने की। डायमंड जट म्यूजिकल ग्रुप, गुरदासपुर (पंजाब) के सिंगर डायमंड जट ने यूपी वाले जट यूपी होड़, मित्रों पंजाब लगदा... गीत से शुरुआत की। डायमंड जट और रमन जोत के युगल गीतों ने दर्शकों को खूब झुमाया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रंजीत सिंह, सुधीर कोहली, कुलजीत सिंह भाटिया, हरिपाल सिंह, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह, ओमकार सिंह, गजिंदर सिंह, संदीप शुक्ला, करनैल सिंह, पंकज मिश्र, कृष्ण मोहन मिश्र, प्रीतम सिंह व डॉ. पियूष शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नौ अप्रैल को चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर सायं सात बजे से धन निरंकार सत्संग का आयोजन किया जाएगा। संवाद