{"_id":"649881c22d6269c1010fcf1a","slug":"punjab-police-raided-many-places-created-a-stir-lakhimpur-news-c-4-1-191814-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पंजाब पुलिस ने कई जगह मारे छापे, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पंजाब पुलिस ने कई जगह मारे छापे, मचा हड़कंप
विज्ञापन
पलियाकलां। पंजाब के जालंधर शहर में हुई एक चोरी की वारदात को लेकर रविवार को पंजाब पुलिस की टीम पलिया पहुंची। यहां चांदनी चौराहा समेत कई स्थानों पर छापे मारे।
पंजाब पुलिस की एक टीम ने रविवार की सुबह अतरिया में एक युवक के घर पर दबिश दी। यहां जिस व्यक्ति की तलाश थी, वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस पलिया पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से चमन चौराहे पर कई जगह छापे मारे। पुलिस मोहल्ला पठान के एक युवक की तलाश कर रही थी। साथ ही जालंधर में चोरी होने की बात भी कही। दबी जुबान से बताया कि कुछ लोगों ने जालंधर व चंडीगढ़ चोरी की थी और वहां से भाग निकले थे। उनकी लोकेशन पलिया तक मिली है। इसी आधार पर पंजाब पुलिस यहां पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पलिया कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पंजाब पुलिस आई है लेकिन किस मामले में आई है इसकी जानकारी नहीं है। उधर पंजाब पुलिस की टीम ने नेपाल बॉर्डर पर भी जाकर पूछताछ की है। देर शाम तक पंजाब पुलिस पलिया में जमी हुई थी और लगातार कई मोहल्लों में कार से पेट्रोलिंग भी कर रही थी।