{"_id":"675dcbcd2c61e4087a0efffa","slug":"puneet-was-strangled-to-death-due-to-a-drunken-dispute-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-135120-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नशे में विवाद के चलते गला \nकसकर मारा गया था पुनीत को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नशे में विवाद के चलते गला कसकर मारा गया था पुनीत को
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पुनीत के हत्यारोपी-संवाद
फूलबेहड़/शारदानगर। पुनीत हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुनीत की हत्या का कारण शराब के नशे में हुए विवाद को बताया जा रहा है।
चमेली गांव निवासी मूकबधिर पुनीत (17) पुत्र कामता प्रसाद 11 दिसंबर की रात 9 बजे घर से गांव में टहलने गया था। फिर वापस घर नहीं लौटा। घर वाले खोजबीन में जुटे थे। 12 दिसंबर को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 13 दिसंबर को गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल के पीछे गन्ने के खेत में पुनीत का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया था। शव के नाक, कान से खून निकलने और गले में चोट के निशान की बात कह परिजन ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई थी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई थी। पिता कामता प्रसाद की तहरीर पर गांव के ही रोशन, जीतू उर्फ फुद्दा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि गांव के ही रोशन के घर जीतू और पुनीत शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में कुछ विवाद हुआ। हाथापाई के दौरान रोशन ने पुनीत को पीछे से पकड़ लिया और जीतू ने उसी के मफलर से पुनीत का गला कस दिया। पुनीत को मृत देख दोनों ने शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया था।