फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   pulis ne shikanja kasa par haath nahin aaya vedoo

पुलिस ने शिकंजा कसा पर हाथ नहीं आया वेदू

Wed, 08 Jul 2020 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
pulis ne shikanja kasa par haath nahin aaya vedoo
पुलिस हिरासत में वेदू का बेटा और दामाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिले की टॉप टेन सूची में शामिल शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू के घर से मिले वाहनों को जब्त करने के बाद पुलिस अब उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लग गई है। वेदू की तलाश की जा रही है पर उसका अब तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने एसपी पूनम के नेतृत्व और एसडीएम गोला अखिलेश यादव की मौजूदगी में राजामंडी के पास स्थित सांसिया कॉलोनी में शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू के घर पर दबिश देकर संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया के तहत उसके घर में मिला बगैर नंबर का एक ट्रैक्टर, बगैर नंबर की एक बाइक, एक जनरेटर, शराब बनाने के उपकरण, एक हजार लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही पचास हजार लीटर लहन और अवैध शराब निष्कर्षण को बनाए गए तीन टिन शेड नष्ट किए थे। दबिश के दौरान घर पर मिले उसके बेटे अर्जुन और दामाद रोहित को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

 
32 सालों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है वेदू
मैलानी। वेदू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहली रिपोर्ट वर्ष 1988 में एक्साइज एक्ट और हत्या के प्रयास में दर्ज हुई थी। 1997 में गुंड एक्ट की कार्रवाई हुई, तो इसी वर्ष उसने गदनियां जंगल में एक पुलिसकर्मी पर तमंचे से फायर कर जख्मी कर दिया। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज हुई। वर्ष 2000 में हैदराबाद थाने में उस पर लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई। वर्ष 2001 में उस पर मैलानी थाने में बलवा, जालसाजी, हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2002 में थाना मैलानी में लूट, हत्या के प्रयास आदि के चार और गोला में एक रिपोर्ट दर्ज हुई। वर्ष 2004 में हत्या के प्रयास सहित चार मुकदमे और वर्ष 2005 में मैलानी थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2006 में शाहजहांपुर के खुटार थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हुए। इसी वर्ष मैलानी थाने में उस पर गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद 14 वर्षों के अंतराल के बाद इसी साल उस पर एक्साइज एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हुए। वेदू पर चोरी, लूट, डकैती, गुंडा, गैंगस्टर, जालसाजी, बलवा हत्या के प्रयास, अवैध कच्ची शराब बनाने सहित कुल तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसी से उसे जिले की टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल किया गया है। वेदू कई बार जेल भी गया, लेकिन रसूख और पैसे के दम पर हर बार छूटता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने राजामंडी में गुड़ दुकानदारों पर भी कसा था शिकंजा
मैलानी। कच्ची शराब बनाने में गुड़ या शीरे का इस्तेमाल मुख्य रूप से होता है। इसी को देखते हुए पास की राजामंडी में बड़ी मात्रा में गुड़ की बिक्री होती है और दुकानदारों के पास क्विंटलों गुड़ का स्टाक रहता है।, सूत्रों का कहना है कि इसकी खपत सांसिया कॉलोनी में कच्ची शराब बनाने में होती है। इसे देखते हुए थाना प्रभारी अशोक कुमार ने गुड़ बेचने वालों की मीटिंग कर उन्हें बड़ी मात्रा में गुड़ न रखने और गुड़ की खरीद फरोख्त के कागज रखने को कहा था। कुछ दिन तो ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में दुकानदार फिर बड़ी मात्रा में गुड़ का स्टाक रखने लगे।
 
राजामंडी में रोजाना लगता है दारू बाजार
मैलानी। सांसिया कॉलोनी में शराब बनाने के बाद उसे आसपास के गांवों, भट्ठों के आसपास तक बेचा जाता है। इतना ही नहीं शाम होते ही पास की राजामंडी में रोजाना दारू बाजार लगता है और सड़क किनारे खुलेआम शराब बेची जाती है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की निगाह अब इसी बाजार पर है।

 
अपराधियों और माफिया के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत वेद प्रकाश वेदू पर कार्रवाई की गई है। आपराधिक गतिविधियों से जुटाई गई संपत्ति का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापा मारा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। वेदू जल्द ही पकड़ा जाएगा।
-पूनम, एसपी, खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed