फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prsutaon not find According to the food menu

प्रसूताओं को नहीं मिल रहा  मेन्यू के अनुसार खाना

Wed, 12 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Wed, 12 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prsutaon not find According to the food menu
डेमो - फोटो : demo pic
बिजुआ सीएचसी में हंगामा होने पर सामने आया मामला
विज्ञापन

सीएचसी में प्रसूता को मेन्यू के अनुसार खाना और नाश्ता नहीं मिल रहा है। मामले की शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
जननी सुरक्षा योजना के तहत सीएचसी में प्रसूता को दो दिन रुकने पर उन्हें पौष्टिक खाने और नाश्ते का प्रावधान है, लेकिन बिजुआ सीएचसी में ऐसा न होने पर हंगामा हुआ, तब खाने में गोलमाल का मामला सामने आया। महेशापुर गांव की मनोरमा देवी, रमुवापुर की सावित्री, दकवहरया अलीगंज की कांति देवी, रसूलपनाह की क्रांति, हर्रैया की रामदेवी, भूपपुरवा गांव की कन्यावती को प्रसव के लिए यहां पर भर्ती कराया गया था। तीमारदार कमलकिशोर और मयाराम ने बताया कि सुबह नाश्ते में महज एक कप चाय और दो रस्क, बिस्कुट दिए गए थे। शाम को खाने में महज दो रोटी और थोड़ी दाल मिली थी। दोपहर के एक बजे तक जब प्रसूताओं को खाना नहीं मिला तो उन्होंने डॉक्टर से फोन पर शिकायत की। आरोप है कि डॉक्टर ने कहा कि दो बजे से पहले यहां खाना नहीं मिलता है। इसी बात से नाराज तीमारदार हंगामा करने लगे। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमितेश द्विवेदी ने कहा है कि शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed