फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protested against Pradhan for road

Lakhimpur Kheri News: सड़क के लिए प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Protested against Pradhan for road
पलिया के गजरौरा कंपनी फार्म में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
पलियाकलां। ब्लाॅक क्षेत्र के गजरौरा कंपनी फार्म के ग्रामीणों ने प्रधान पर इंटरलाॅकिंग सड़क आधी-अधूरी बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि चुनाव की रंजिश में करीब दो सौ मीटर सड़क पर इंटरलाॅकिंग नहीं कराई है। इससे बरसात में कीचड़ व जलभराव बना रहता है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को निकलने में परेशानियां भी होती हैं। इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर अधिकारियों से उक्त सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि पटिहन मार्ग से गांव जाने वाले रास्ते पर इंटरलाॅकिंग सड़क बनाई गई है, लेकिन करीब दो सौ मीटर मार्ग को ऐसे ही छोड़ दिया गया। आगे खड़ंजा होने से छोड़ी गई सड़क पर हमेशा जलभराव बना रहता है। बरसात में कीचड़ आदि होने से स्कूली बच्चे भी कई बार गिर चुके हैं। गड्ढ़ों में साइकिल फंसने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के महबूब अली, पवन कुमार, सुशील कुमार, सागर, किशन, राजेश, अशोक, चरण सिंह, सतपाल सिंह समेत कई महिला व पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। इस बारे में बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा और आगे उचित कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed