{"_id":"57c9accf4f1c1bc9592cbe32","slug":"protest-named-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन के नाम रहा शुक्रवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन के नाम रहा शुक्रवार
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल रखकर किया धरना प्रदर्शन
बैंक, बीमा, बीएएसएनएल और डाक सेवाएं रहीं बाधित
केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर जिले के श्रमिक संगठनों, डाक, बैंक, बीमा और बीएसएनएल कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर धरना प्रदर्शन किया। इससे कार्यालयों और बैंकों में कामकाज ठप रहा। शुक्रवार का पूरा दिन धरना- प्रदर्शन के नाम रहा। बैंकों में हड़ताल के चलते करीब 200 करोड़ का वित्तीय कारोबार प्रभावित हुआ। डाक सेवाएं ठप रहने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव्ज ने भी हड़ताल रखी।
कर्मचारी संगठनों की 15 सूत्री मांगों में न्यूनतम वेतन कानून में संशोधन कर इसे सबके लिए लागू करने, सबके लिए न्यूनतम वेतन 18000 रुपया प्रति माह निर्धारित करने और इसे मूल्य सूचकांक से जोड़ने, स्थाई कामों के लिए ठेका प्रथा बंद करने, सबके लिए पेंशन सुनिश्चित करने आदि मांगें शामिल हैं। कर्मचारी संगठनों की यह भी मांग है कि केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति बहाल करें। राष्ट्रीय वेतन नीति बनाते हुए केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को एक समान वेतन भत्ते दिए जाएं। सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करते हुए उसे तत्काल लागू किया जाए। महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस योजना बनाई जाए। सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत किया जाए।
बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप
देश की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ जिले की सभी बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। क्लियरिंग हाउस ठप होने से करीब 200 करोड़ का कारोबार नहीं हो सका। बैंक कर्मचारी इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन में अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, अनुराग पांडेय, अतुल मेहरोत्रा, अनिल शर्मा, शैलेंद्र कश्यप, कृति, शिवांगी, प्रीति, अमरनाथ खत्री, संजय बंसल, सोनेलाल, कृतिका, गिरीश, नीलेश, शशि रमन, अमरेंद्र, रफी, सरदूल सिंह, राजीव मिश्र, मिथलेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बीमा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
बीमा कर्मचारी संघ ने जीवन बीमा निगम के स्थानीय कार्यालय के सामने केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बीमा कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। धरना प्रदर्शन में मनोज कुमार, ईश्वरदीन मौर्य, अवधराम मौर्या, विशाल, देवकांत पांडेय, अमित अवस्थी, एखलाक अहमद, रवींद्र कुमार कश्यप, राजेंद्र कुमार नेपाली आदि मौजूद रहे।
डाक विभाग की हड़ताल से सेवाएं बाधित
केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, आउट सोर्सिंग और निजीकरण पर रोक लगाने, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में सुधार करने आदि मांगों को लेकर केंद्रीय आह्वान पर डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने प्रधान डाकघर के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हड़ताल में खीरी मंडल के सभी डाक कर्मचारी संघ, आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन, नेशनल डाक कर्मचारी संघ आदि संगठन शामिल रहे। इस मौके पर पीके सिंह, राम गोपाल वर्मा और विक्रम आदि मौजूद रहे। डाक विभाग की हड़ताल से डाक सेवाएं बाधित रहीं और लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं।
बीएसएनएल दफ्तर में हड़ताल और प्रदर्शन
टेलीकॉम कैजुअल एंड कांट्रेक्टर्स वर्कर्स यूनियन ने केंद्रीय आह्वान पर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और बीएसएनएल पूर्वी परिमंडल में ठेका श्रमिकों के शोषण के विरोध में हड़ताल की और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में जगत पाल शर्मा, संजीव कुमार, अवनीश वर्मा, नीरज, राघवेंद्र, अखिलेश, पुत्तू लाल, विपिन कुमार, राम खिलावन, प्रभाकर, राजकुमार, हरजीत सिंह, रमेश चंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
लोक निर्माण कर्मचारियों ने रखी हड़ताल
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रिीरियल एसोएशिन की प्रांतीय शाखा के आह्वान पर मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता और मुरलीधर मौर्य के नेतृत्व में शुक्रवार को हड़ताल रखी। कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हड़ताल में सुधांशु मिश्र, सुरेंद्र पाल और शिवशंकर राणा ने भी संबोधित किया।
हक के लिए लड़ना होगा, लड़कर आगे बढ़ना होगा
केंद्रीय श्रम संगठनों और औद्योगिक फेडरेशनों के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने भी हड़ताल रखी और रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। इसमे दिलीप गुप्ता, ऋषि गुप्ता, शमशाद, निर्भय, सिद्धार्थ, लोकेश, दीपक, मधुकांत, सुनील गुप्ता, निर्भय, विनय मिश्रा, रामजी मौर्य, चमन, लवकेश, विजेंद्र, अशफाक, शिवांशु, नीरज, धीरज, धर्मेंद्र, श्यामजी, अमित अवस्थी, दीपक शुक्ला, संजय, अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।