फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest held demanding ROB

Lakhimpur Kheri News: आरओबी की मांग को लेकर दिया धरना

Thu, 12 Sep 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest held demanding ROB
गोला रेलवे स्टेशन धरना स्थल पर अधिकारियों से वार्ता करते किसान नेता-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित गांव भवानीगंज के रास्ते की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों संग रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर अंडरपास या रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट के गांव भवानीगंज के ग्रामीण वर्षों से रेलवे ट्रैक पार करके आते-जाते हैं। ब्रॉडगेज रेलवे खंड के निर्माण की प्रक्रिया के समय से ही ग्रामीण अंडरपास या आरओबी बनवाने की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर रेलवे प्रशासन दीवार खड़ी कर उनका रास्ता बंद कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में रेलवे के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कई बार जनप्रतिनिधियों और रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने बुधवार भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू की अगुवाई में ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर एकत्र हो गए। सूचना पर गोला, हैदराबाद, मैलानी थाना पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और दमकल कर्मी आ गए। पदाधिकारियों ने रेलवे प्लेटफार्म पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे यातायात निरीक्षक सीतापुर सीपी त्रिपाठी ने 90 दिन में अंडरपास या आरओबी के निर्माण को लेकर अनुमति मिलने के बारे में आश्वासन दिया। साथ ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, एएसपी नैपाल सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव सहित अधिकारियों ने भी स्थायी निराकरण न होने तक रास्ता खुला रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमरजीत सिंह, आकांक्षा भारती, सुखदेव सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, शिवराम, राहुल वर्मा, मनजीत सिंह, सुनील चौधरी, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed