फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest against the new house and water tax system of Nagar Panchayat

Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत की नई गृह व जल कर प्रणाली का जताया विरोध

Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Protest against the new house and water tax system of Nagar Panchayat
गृहकर-जलकर के वृद्धि पर विचार विमर्श करते एसडीएम राजीव निगम, अध्यक्ष मो. कय्यूम, व अन्य। संवाद
सिंगाही। नगर पंचायत की ओर से लागू की गई नई गृह और जल कर प्रणाली को लेकर शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को श्रीरामलीला धर्मशाला में बढ़े हुए करों का विरोध जताया गया। इसके बाद पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार के नेतृत्व में सभी लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन व एसडीएम से वार्ता करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों ने नई कर प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने कहा कि नई स्वकर नीति सरकार की ओर से सीधे लागू की गई है। इसमें बोर्ड का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में जो भूमि कृषि कार्य श्रेणी में आती है, उस पर किसी भी तरह का कर नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

खुली बैठक मैरिज हॉल में आयोजित की गई। यहां एसडीएम राजीव निगम और चेयरमैन ने लोगों की आपत्तियां सुनीं और शंकाओं का समाधान किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन उत्तम मिश्र, पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह, भाजपा नेता सुनील बत्रा, उत्तम सोनी, व्यापारी नेता दिनेश अग्रवाल, रमाकांत जायसवाल, महेश अग्रवाल के साथ नगर के सभासद, पूर्व सभासद व अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed