{"_id":"6967d66d1d7dffe479000964","slug":"protest-against-police-action-on-nsui-workers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-165908-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई का विरोध
Wed, 14 Jan 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर धरना देते कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। एसआईआर और कथित वोट चोरी के विरोध में वाराणसी में हुए एनएसयूआई के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को स्थानीय कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुआई में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में बताया कि 11 जनवरी को वाराणसी में एनएसयूआई के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी सहित कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत रहा।
आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को लॉकअप में बंद किया गया। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर महिलाओं और बच्चों को भी परेशान किया, जो अत्यंत निंदनीय है।
विज्ञापन
प्रहलाद ने घटनाक्रम की उच्चस्तरीय और विधिक जांच कराने की मांग की, ताकि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सके। इस दौरान डीएम कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और धरना देकर आक्रोश जताया। इस मौके पर प्रवक्ता रवि तिवारी, उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, नीरज बाजपेई, राजेंद्र गुप्ता, शिप्रा अवस्थी, संजय गोस्वामी, रियाज अहमद मोनू, सत्तीसरन गौतम समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।