फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Proposal sent for extension of Gorakhpur-Pilibhit Express route

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस के मार्ग विस्तार का प्रस्ताव भेजा

Thu, 14 Aug 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for extension of Gorakhpur-Pilibhit Express route
मैलानी। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस के मार्ग विस्तार का प्रस्ताव पूर्वोत्तर मुख्यालय गोरखपुर की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने पर इस ट्रेन का मार्ग विस्तार होगा। रेलवे का यह पत्र व्हाट्सएप के एक ग्रुप में वायरल हुआ है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक गोरखपुर प्रदीप कुमार अस्थाना की ओर से जारी और सोशल मीडिया के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल इस पत्र में मोहल्ला कलीनगर वार्ड नंबर सात पूरनपुर जिला पीलीभीत निवासी राजू गुप्ता को जवाब दिया गया है। इसमें लिखा गया है कि गाड़ी संख्या 15009/15010 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस के मार्ग विस्तार का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है।
विज्ञापन

पत्र में यह भी लिखा है कि मैलानी से पीलीभीत के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेनों का बरेली तक मार्ग विस्तार परिचालनिक कारणों से संभव नहीं प्रतीत हो रहा है। लिहाजा, मैलानी से सीधे बरेली तक निकट भविष्य में कोई ट्रेन चलने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मैलानी और लखनऊ से सीधे बरेली तक ट्रेन चलाने की मांग
आमान परिवर्तन के बाद से ही मैलानी और लखनऊ से सीधे बरेली तक ट्रेन चलाने की मांग नियमित हो रही है। जिले के अधिकांश कारोबारियों का कारोबार के सिलसिले में बरेली थोक मंडी अक्सर आना-जाना होता है। मजबूरन व्यापारी धक्के खाते हुए बरेली पहुंचते हैं। व्यापार मंडल की ओर से यहां आने वाले हर छोटे-बड़े रेल अधिकारी को मैलानी से बरेली तक ट्रेनें चलाने की मांग के ज्ञापन दिये जाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पत्र से अब साफ जाहिर है कि जिले से बरेली तक निकट भविष्य में सीधे ट्रेनें चलना संभव नहीं है।

000
मीटरगेज के जमाने में बरेली तक चलती थीं ट
आमान परिवर्तन से पहले मैलानी के अलावा लखनऊ से भी सीधे बरेली तक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें चला करती थीं। आमान परिवर्तन के बाद मैलानी से सीधे बरेली तक एक भी ट्रेन नहीं चल रही है, जबकि मैलानी से पीलीभीत तक तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed