{"_id":"6797d3b7f6ae0e4d540b4a56","slug":"property-dealer-consumed-poison-in-suspicious-condition-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-138008-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रापर्टी डीलर ने संदिग्ध अवस्था में खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रापर्टी डीलर ने संदिग्ध अवस्था में खाया जहर, मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोला तहसील के पंजाबी काॅलोनी निवासी एक प्रापर्टी डीलर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक संजीव सेठी (52) पुत्र हरवंश लाल सेठी गोला के पंजाबी काॅलोनी में रहते थे। बताया जाता है कि लखीमपुर में भी उनका एक घर है। रविवार की देर रात किसी समय संजीव सेठी ने जहर खा लिया। परिजनों को इस बात की जानकारी होती, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि संजीव सेठी सराफा का काम करने के अलावा प्रापर्टी डीलिंग का भी काम कर रहे थे।
चर्चा कि प्रापर्टी के लेनदेन को लेकर संजीव ने जहर खा लिया। हालांकि पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने किसी बात को लेकर कुछ दिनों से परेशान होने के सिवाए कुछ और बताने से इन्कार कर दिया।
गोला इंस्पेक्टर चंद्रशेखर का कहना है कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी है। लखीमपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने और परिजनों की ओर से अगर कोई तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।