फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Programs for International Yoga Day will start from today

Lakhimpur Kheri News: आज से शुरू होंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए कार्यक्रम

Mon, 15 Jun 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Programs for International Yoga Day will start from today
लखीमपुर खीरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद में 16 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी विकास खंडों, तहसीलों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय योग सप्ताह का शुभारंभ गोला गोकर्णनाथ के नीलकंठ मैदान में होगा, जिसका उद्घाटन विधायक अमन गिरी करेंगे। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

योग सप्ताह के दौरान प्रतिदिन योगाभ्यास, कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां, प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में योग सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। सप्ताह भर योगासन प्रदर्शन, निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed