{"_id":"66e8804503aa4e60a407f0e4","slug":"procession-e-mohammadi-taken-out-with-aqidat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-129198-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन
पलियाकलां। पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। पुराना बस स्टैंड से निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग मरहबा व आका के नारे लगा रहे थे।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर शहर के पुराने बस स्टैंड से जुलूस निकला। जो स्टेशन मार्ग, माल गोदाम मार्ग, नगर पालिका मार्ग से माहीगिरान होकर जामा मस्जिद पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां से सभी मस्जिदों के लोग अपने-अपने मोहल्लों के लिए रवाना हो गए। जुलूस में गुमबदे खजरा व काबा बनाया गया, जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रहा। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव, कोतवाल मनबोध तिवारी के साथ ही भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मझगईं समेत आसपास नौगवां, बेला कलां, कोठिया, छब्बापुरवा में ईद मिलादुन नवी के मौके पर मस्जिदों के साथ गलियों और घरों को मुस्लिम भाईयों ने बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। संपूर्णानगर में मस्जिद से जुलूस की शुरुआत की गई, जो वापस मस्जिद पर आकर समाप्त हुआ। रविवार की रात मस्जिद में ईद उन मिला उन नबी का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।