फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Problems in traffic due to non-increasing of road width

Lakhimpur Kheri News: सड़क की चौड़ाई न बढ़ने से आवागमन में दिक्कतें

Fri, 16 Jun 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Problems in traffic due to non-increasing of road width
उचौलिया। उचौलिया से महमदपुर ताजपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़क की चौड़ाई कस्बे में 5.5 मीटर भी नहीं हो सकी। ठेकेदार का कहना है कि उसे उचौलिया में रोड चौड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल सकी। सड़क की चौड़ाई न बढ़ने से चौपहिया वाहनों को कस्बे से आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

कस्बे से शाहजहांपुर-गोला रोड पर स्थित महमदपुर ताजपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 5.5 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। उचौलिया में नेशनल हाईवे से महमदपुर ताजपुर तक इस सड़क की लंबाई 17.3 किलोमीटर और चौड़ाई 5.5 मीटर होनी थी लेकिन कस्बे में आबादी के बीच इस सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर नहीं हो सकी। ठेकेदार ने पुरानी बनी सड़क को ही फिर से बना दिया। ठेकेदार रितेश कुमार आनंद का कहना है कि सड़क चौड़ी करने के लिए उचौलिया में आबादी के भीतर उन्हें जगह नहीं मिली। इस वजह से करीब 300 मीटर सड़क चौड़ी नहीं की जा सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed