फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Problem: Neither train nor bus for those going to Bahraich

मुसीबत : बहराइच जाने वालों के लिए न ट्रेन न बस

Sun, 24 Mar 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Problem: Neither train nor bus for those going to Bahraich
लखीमपुर खीरी। जनपद में परिवहन व्यवस्था का बुरा हाल है। शाम होते ही रोडवेज बसों के पहिये थम जाते हैं। रात नौ बजे के बाद राजधानी के लिए कोई बस नहीं है। सबसे बुरा हाल तो बहराइच, गोंडा रूट का है। इस रूट पर न तो कोई बस है और न ही ट्रेन। ऐसे में इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो से लखनऊ, शाहजहांपुर सहित अन्य रूटों पर बसें हैं, लेकिन बहराइच के लिए कोई बस सेवा नहीं है। इस रूट पर ट्रेनों का संचालन भी नहीं है। होली पर काफी लोगों का आना-जाना शुरू हो चुका है, लेकिन इस रूट पर वाहन न होने पर यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही है। ऐसे में इस रूट पर जाने वाले यात्रियों के आगे बड़ा संकट है। हालांकि लंबे रूट की बसें बहराइच, बस्ती के लिए बाईपास से निकली हैं, लेकिन उनका समय निर्धारित नहीं होता है।
विज्ञापन

बसों के इंतजाम में यात्रियों को घंटों इंतजार करना होता है। इसके बावजूद इस ओर न तो जिम्मेदार अफसर ध्यान देते हैं और न ही कोई जनप्रतिनिधि। बहराइच रूट पर जाने वाले यात्री वर्षों से इसका दंश झेल रहे हैं। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि बसों का रूट निदेशालय से तय होता है। फिलहाल बहराइच के बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर के लिए शाम छह, लखनऊ के लिए नौ बजे के बाद बस नहीं
लखीमपुर डिपो के पास अपनी कार्यशाला न होने के कारण यहां निगम की एक भी बस नहीं है। सभी 88 अनुबंधित बसें हैं, जो लखनऊ सहित सात रूटों पर दौड़ती हैं। रात नौ बजे के बाद लखनऊ जाने के लिए कोई बस नहीं है। वहीं शाम छह बजे के बाद शाहजहांपुर की कोई बस सेवा नहीं है। और भी कई रूट हैं, जहां सात बजे के बाद बस सेवा नहीं है।

लोग बोले-
लखीमपुर में परिवहन सेवा बहुत ही खराब है। रात नौ बजे के बाद राजधानी जाने के लिए कोई भी वाहन नहीं है। कई ऐसे रूट हैं, जहां बसों का संचालन होना चाहिए, लेकिन नहीं हो रही हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

-शोमिल, सिंह
----------
जनपद में परिवहन सेवाएं बढ़ाए जाने के लिए जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जनपद में कई ऐसे रूट हैं, जिस पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है। उन रोड पर डग्गामार वाहन दौड़ाए जाते हैं।
-अखिलेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed