{"_id":"638a3ab6c026d44fe004897e","slug":"private-bus-overturns-in-ditch-27-injured-condition-of-three-critical-lakhimpur-news-bly505640027","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी बस खाई में पलटी, 27 घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी बस खाई में पलटी, 27 घायल, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
ग्रंटपुरवा गांव के पास लावारिस मवेशी के सामने आने से हुआ हादसा
सिसैया से ढखेरवा जा रही थी बस, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर की मदद
धौरहरा। सिसैया से कटौली होते हुए ढखेरवा जा रही निजी बस लावारिस मवेशी के अचानक सामने आने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पांच फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए, जिनमें से गंभीर घायल तीन महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे सिसैया से ढखेरवा जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ग्रिंटपुरवा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पांच फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर धौरहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल 27 लोगों को सीएचसी धौरहरा पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने यात्रियों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं लल्ली देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी ईसानगर, मुन्नी देवी और अनिता पांडेय पत्नी कृष्ण कुमार पांडेय निवासी पोखरा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल 24 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
फर्श पर लिटाकर घायलों का किया गया इलाज
धौरहरा। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के ढखेरवा सिसैया रोड पर ग्रिंटपुरवा बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी प्राइवेट बस के घायल 27 यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा भेजा गया था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं के कारण घायलों को बेड तक नसीब नहीं हुए। स्ट्रेचर की जगह घायलों को हाथों में उठाकर अस्पताल पहुंचे तीमारदारों ने बेड न मिलने के कारण उन्हें फर्श पर लिटा दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने फर्श पर लिटा कर ही उनका इलाज किया। संवाद