फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal will return in elections RO - ARO

प्रधान पद के चुनाव में बदले जाएंगे आरओ-एआरओ

Fri, 06 Nov 2015 10:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Principal will return in elections RO - ARO
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर होने वाले चुनाव के लिए आरओ, एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट बदल दिए जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के अधिसूचना लागू करने के बाद संबंधित चुनाव अधिकारियों को ब्लाकों और न्याय पंचायतों में नामित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 156 सेक्टर मजिस्ट्रेट 30 जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव की निगरानी के लिए लगाए जाएंगे। सबसे ज्यादा 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट लखीमपुर 14 पसगवां और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहम्मदी ब्लाक में लगेंगे। वहीं मितौली, बेहजम, बिजुआ, ईसानगर और पलिया में 11-11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। इसी क्रम में कुंभी और नकहा में 10-10, फूलबेहड़ और निघासन में 9-9, रमियाबेहड़ में आठ, धौरहरा और बांकेगंज में सात-सात सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। इसी तरह हर ब्लाक में दो-दो जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव के दौरान जो अधिकारी ब्लाक क्षेत्रों में लगाए गए थे, प्रधान पद के चुनाव के दौरान उन्हें बदल दिया जाएगा। उनके मुताबिक अधिसूचना जारी होने के बाद ब्लाकों और न्याय पंचायतों में चुनाव अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस चुनाव में बढ़ सकते हैं मतदाता और मतदान केंद्र
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में जिले में 3746 मतदान स्थल और 1432 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन मतदान केंद्रों पर जिले के 2500671 मतदाता थे। प्रधान पद के चुनाव में मतदाता और मतदान केंद्रों के बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में नाम बढ़वाने का आज आखिरी दिन
मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम बढ़वाने, संशोधित करने और गलत नामों के विलोपन की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के  लिए आवेदन देने का आखिरी दिन है। जिसके बाद आवेदनों की जांच, फीडिंग और प्रकाशन की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed