{"_id":"8f1af29d58169859b3dadfa3111f8979","slug":"principal-secretary-of-minor-irrigation-the-opening-of-the-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रमुख सचिव लघु सिंचाई ने किया तालाब का उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव लघु सिंचाई ने किया तालाब का उद्घाटन
पलियाकलां/चंदनचौकी
Updated Sun, 07 Jun 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल चंद्रप्रकाश ने चंदनचौकी के रामनगर गांव में मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत एक तालाब का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया और फिर खुद फावड़े से खुदाई भी की। इसके बाद पलिया-निघासन मार्ग की गुणवत्ता जांची और पतवारा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
रविवार सुबह 9.30 बजे आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के रामनगर गांव पहुंचे प्रमुख सचिव चंद्रप्रकाश ने मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत एक तालाब का उद्घाटन किया। पहले उन्होंने नारियल फोड़ा और फिर सीडीओ नीतिश कुमार के साथ फावड़े से तालाब की खुदाई की। परियोजना कार्यालय पहुंचे और योजनाओं के बारे में परियोजना अधिकारी यूके सिंह से जानकारी ली। उन्होंने आदिवासी महिलाओं और युवतियों द्वारा निर्मित परिधानों और दरी आदि को देखा। सुविधाएं बढ़ाए जाने की बात भी कही। इस दौरान लोगों ने सूढ़ा से जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस चलाए जाने की मांग की जिस पर उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सूढ़ा, पचपेड़ा, सौनहा आदि गांवों जिनमें नेटवर्क नहीं है वहां बीएसएनएल के टॉवर की स्थापना की मांग भी की। उन्होंने इसके लिए भी बीएसएनएल अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। उन्होंने इलाके में 6-7 नलकूप स्थापित किए जाने का भी आश्वासन ग्रामीणों को दिया। एकलव्य मॉडल स्कूल के भवन को देख उन्होंने संतुष्टि जताई। इसके बाद वह दुधवा आए और विश्राम के बाद रविवार की शाम करीब 4.30 बजे पलिया-निघासन मार्ग की गुणवत्ता जांची। कार्य से वह संतुष्ट दिखाई दिए। जांच के बाद वह पतवारा पहुंचे और वहां चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। बीडीओ से उन्होंने यहां संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने यहां के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया।
हथकरघा केंद्र में खरीदी वस्तुएं
प्रमुख सचिव ने हथकरघा केंद्र में आदिवासी महिलाओं और युवतियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके द्वारा निर्मित कई वस्तुओं की खरीदारी भी की।
पतवारा में पूछा कि योजनाओं का मिल रहा है लाभ
प्रमुख सचिव ने चौपाल में कहा कि सरकार चाहती है कि जो योजनाएं चल रहीं उनका पूरा लाभ आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने योजनाओं के लाभ मिलने के बारे में जनता से पूछा भी। कहा कि कोई दिक्कत हो तो उच्चाधिकारियों को बताएं अगर सुनवाई न हो तो उन्हें अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
मनरेगा के अंतर्गत काम देने के बीडीओ को निर्देश
प्रमुख सचिव लघु सिंचाई ने मनरेगा मजदूरों के काम न मिलने की शिकायत पर बीडीओ को निर्देश दिए कि इन्हें मनरेगा के अंतर्गत काम दिलाया जाए।
यह अधिकारी रहे साथ
बीएसए ओपी राय, एसडीएम शादाब असलम, तहसीलदार नीरज पटेल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग इरफान अहमद, सहायक अभियंता लोक निर्माण नफीस अहमद, बीडीओ तेजवंत सिंह, प्रभारी सीडीपी सुमन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भरत वर्मा आदि अधिकारी साथ रहे।