{"_id":"62f5608a56578a6210630059","slug":"principal-project-director-saw-the-bankeganj-mailani-track-lakhimpur-news-bly494138888","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख परियोजना निदेशक ने देखा बांकेगंज-मैलानी ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख परियोजना निदेशक ने देखा बांकेगंज-मैलानी ट्रैक
विज्ञापन
बांकेगंज में रेल विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेते प्रमुख परियोजना निदेशक।
खामियां दूर कर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के ट्रायल के दिए निर्देश
बांकेगंज। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) नई दिल्ली के प्रमुख परियोजना निदेशक दिनेश चंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को टावर वैगन से बांकेगंज-मैलानी के बीच चल रहे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बांकेगंज से मैलानी तक बफरजोन जंगल में पूर्ण हो चुके रेल विद्युतीकरण कार्य की गुणवत्ता और मानकों की जांच की। कार्य में मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकृत सेक्शनिंग पोस्ट की प्रगति देखी। इसके बाद मैलानी के लिए रवाना हो गए। कराए गए विद्युतीकरण कार्यों की जांच कर मिली कमियों को दूर कर जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से बांकेगंज-मैलानी तक ट्रायल के निर्देश दिए गए, जिससे लखनऊ से मैलानी तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी जा सके।
इसके बाद उन्होंने मैलानी से शाहगढ़ तक चल रहे रेल विद्युतीकरण कार्य की प्रगति देखी। पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन 132/25 केवी कर्षण उपकेंद्र की प्रगति का जायजा लिया। डालीगंज-पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना प्रबंधक/ सेक्शन प्रभारी जगन्नाथ मिश्रा को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। प्रमुख परियोजना अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव, आरडी यादव, सुभाष त्रिपाठी, डीके तिवारी, विशाल वरुण, कार्यदायी संस्था कल्पतरू के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय यादव मौजूद रहे।