फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal of Arya Kanya Degree College suspended on serious charges

गंभीर आरोपों में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य निलंबित

Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Principal of Arya Kanya Degree College suspended on serious charges
निदेशालय से जांच के लिए भी कॉलेज पहुंची टीम
विज्ञापन

प्राचार्य ने ऐसी कोई जानकारी होने से किया इनकार
लखीमपुर खीरी। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीणा गोपाल मिश्र को प्रबंधक मुदित दीक्षित ने निलंबित कर दिया है। उन पर कार्रवाई के लिए भी लिखा है। प्राचार्य पर छात्राओं से अनियमित तरीके से धन उगाही करना, शिक्षिकाओं की शिकायत करना एवं प्रबंध समिति की अवाज्ञा करने का आरोप है। वहीं प्राचार्य का कहना है कि इस संबंध में उन्हें न तो कोई पत्र मिला है और न ही किसी प्रकार की कोई जानकारी है। उधर, निदेशालय से टीम भी जांच के लिए कॉलेज पहुंची है।
आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में पिछले काफी समय से प्रबंध तंत्र और प्राचार्य के बीच उठा पटक जारी है। कुछ माह पहले भी दोनों के बीच काफी वाद विवाद हुआ था। इस पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था। प्रबंधक मुदित दीक्षित ने बताया कि छात्राओं ने धन उगाही करने की तो शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की शिकायत सहित प्रबंध समिति की अवज्ञा के मामले में प्राचार्य को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निलंबन के बावजूद प्राचार्य कुर्सी नहीं छोड़ रही हैं। वहीं प्राचार्य कहना कि इस बारे में न तो उन्हें कोई जानकारी है और न ही कोई ऐसा पत्र ही मिला है। उधर, बृहस्पतिवार को निदेशालय से जांच के लिए भी एक टीम कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कॉलेज में वित्तीय अनियमितता की शिकायतें थी, जिसकी जांच के लिए टीम आई है। हालांकि इस मामले में प्राचार्य का कहना है कि वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के लिए टीम आई है। जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed