फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prime Minister will solve the electoral equation of Dhaurahra-Kheri from Hargaon

Lakhimpur Kheri News: हरगांव से धौरहरा-खीरी के चुनावी समीकरण साधेंगे प्रधानमंत्री

Sun, 05 May 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will solve the electoral equation of Dhaurahra-Kheri from Hargaon
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सीतापुर के हरगांव कस्बे में चुनावी सभा करेंगे। सीतापुर के साथ धौरहरा और लखीमपुर सीट के चुनावी समीकरण भी साधेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सभा के बाद से जिले का चुनावी माहौल और गर्म हो जाएगा। भाजपा नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। सीतापुर का हरगांव विधानसभा क्षेत्र धौरहरा लोकसभा सीट का हिस्सा है। पड़ोस का महोली विधानसभा क्षेत्र भी धौरहरा में आता है। इन विधानसभा क्षेत्रों के अलावा लखीमपुर की अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता भी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने पहुंचेंगे।
विज्ञापन



तीन किमी की दूरी से जिले की दो सीटों का गुणा-भाग

हरगांव कस्बा लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर जिले की सीमा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। धौरहरा लोकसभा सीट में होने के साथ ही यहां के लोगों का जिले से जुड़ाव भी है। हरगांव से लखीमपुर की दूरी सीतापुर की अपेक्षा कम है। प्रधानमंत्री की सभा को सीतापुर, धौरहरा और खीरी लोकसभा सीट के चुनावी समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि सीतापुर और लखीमपुर शहर के बजाय हरगांव कस्बे को प्राथमिकता दी गई है। उधर, प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियाें की चुनावी डोर को मजबूत करेंगे स्टार प्रचारक

खीरी और धौरहरा के प्रत्याशियों की चुनावी डोर को स्टार प्रचारक मजबूत करेंगे। सभी प्रमुख दलों के स्टार प्रचारकों की चुनावी सभा के कार्यक्रम तय हैं। सात मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कस्ता क्षेत्र में चुनावी सभा करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम भी लगभग तय हो चुका है। आठ मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed