{"_id":"64d7d6b3ef244da7ee03b974","slug":"primary-teachers-association-submitted-memorandum-regarding-demands-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-3667-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ के पदाधिकारी
लखीमपुर खीरी। शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति व तैनाती, उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भांति चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान आदि 18 सूत्रीय मांगे शामिल हैं।
इस मौके पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद लखीमपुर के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, जिला मंत्री मनोज शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छैल बिहारी मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष शिवपाल वर्मा, जिला प्रवक्ता रितेश मिश्रा, विकास क्षेत्र लखीमपुर मंत्री आलोक मिश्र, विकास क्षेत्र बेहजम अध्यक्ष मो. आरिफ, मंत्री मुकेश अवस्थी, विकास क्षेत्र नकहा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।