फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prepare a flood prevention plan before the rains

Lakhimpur Kheri News: बरसात से पहले तैयार करें बाढ़ से बचाव की योजना

Mon, 27 Apr 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Prepare a flood prevention plan before the rains
लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार देर शाम विधायक योगेश वर्मा और रोमी साहनी की मौजूदगी में संभावित बाढ़ बचाव से संबंधित जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक कर अफसरों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों, शरणालयों और लंगर स्थलों के चयन के साथ नावों, नाविकों और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने बंधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए 31 मई तक सभी परियोजनाएं हर हाल में पूरी करने की डेडलाइन तय की। बीडीओ को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील क्षेत्रों की गौशालाओं को चिन्हित कर बाढ़ के दौरान गोवंश की शिफ्टिंग की योजना तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने हर प्रभावित क्षेत्र के लिए कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधान, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी और प्रबुद्ध नागरिकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर सतत संवाद स्थापित किया जाए, ताकि आपात स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed