{"_id":"64a14fe86ccf1917390ffb65","slug":"preparations-incomplete-for-sawan-mela-in-gola-gokarnath-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: 'छोटी काशी' में सावन को लेकर तैयारियां अधूरी, मिल डायवर्जन मार्ग खस्ताहाल...खुला पड़ा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: 'छोटी काशी' में सावन को लेकर तैयारियां अधूरी, मिल डायवर्जन मार्ग खस्ताहाल...खुला पड़ा नाला
Sun, 02 Jul 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jul 2023 03:52 PM IST
सार
गोला गोकर्णनाथ में मिल डायवर्जन रोड का खस्ताहाल है। अधिकारी नया कुछ करने की बजाय मेले को लेकर पूर्व में होती रही व्यवस्थाओं के खाके पर भी काम नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
मिल डायवर्जन रोड पर खुला पड़ा नाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन शुरू होने में महज दो दिन शेष हैं, लेकिन छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में तैयारियां पूरी नहीं हैं। ऐसा तब है जब शिवालयों की नगरी में लाखों श्रद्धालु का जनसमूह उमड़ता है। वहीं सावन माह की तैयारियों की कवायद महज अधिकारियों की बैठक और निरीक्षण तक ही सीमित रह गई हैं।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ में मिल डायवर्जन रोड का खस्ताहाल है। अधिकारी नया कुछ करने की बजाय मेले को लेकर पूर्व में होती रही व्यवस्थाओं के खाके पर भी काम नहीं कर पा रहे। जिला प्रशासन की मौजूदगी में नगरवासियों के साथ सावन मेला की आम बैठक भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था घर से, पोल खुली तो पत्नी रह गई दंग
विज्ञापन
गोकर्ण तीर्थ शिव मंदिर परिसर स्थित डायवर्जन रोड श्रद्धालुओं की भीड़ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। आलम यह है कि अभी तक न तो इस रोड के गड्ढे भरे हैं। वही गंदगी के अंबार के साथ नाला खुला पड़ा है। पिछली बार बरसाती पानी से होकर जा रहे श्रद्धालुओं के वीडियो फोटो काफी वायरल हुए थे।
तीर्थ में जलभराव दूर करने की कवायद
नगर पालिका और तहसील प्रशासन बरसात में जलभराव की समस्या तो दूर नहीं करा सका। वही तीर्थ में बरसाती पानी भरने से रोकने के लिए महादेवा धर्मशाला के सामने दीवार उठाकर कवायद की जा रही है।
सामुदायिक शौचालय की टपक रही छत
नीलकंठ मैदान में वर्ष 2014 में 17 लाख की लागत से दो मंजिला सामुदायिक शौचालय बनवाया गया था। महज नौ वर्षों में यह शौचालय जर्जर हो गया है। आलम यह है कि शौचालय की छत बरसात की तरह टपक रही है।
व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश
विद्युत निगम में सहायक निदेशक सुरक्षा कृष्ण कुमार, एसडीओ विनीत कुमार वर्मा और नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ शिव मंदिर पहुंच बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। कहा कि जिन दुकानदारों के बिजली कनेक्शन की केवल खराब है या कटी हुई है उसे तत्काल बदलवा लें। यदि कोई दुर्घटना होती है तो बिजली विभाग संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई करेगा।ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा, प्रेमजाल में फंसाकर लूटी युवती की आबरू
विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहर में झूलते बिजली के तार, जर्जर लाइन और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा तत्काल की जाए। नगरपालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं, उनका ठीक ढंग से रखरखाव और व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को करंट लगने का भय न रहे।