फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   girl Files FIR against constable posted in police line of Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा, प्रेमजाल में फंसाकर लूटी युवती की आबरू

Sun, 02 Jul 2023 03:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 03:34 PM IST
सार

आरोपी सिपाही पुलिस लाइन खीरी में तैनात है। युवती का आरोप है कि जब वो कानपुर में तैनात था, तब उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
girl Files FIR against constable posted in police line of Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उसके खिलाफ कानपुर में पढ़ाई करने वाली युवती ने  मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि वह मूल रूप से औरैया की रहने वाली है। कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। सिपाही ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


युवती के मुताबिक बीते वर्ष सिपाही निशांत यादव जो कि इस समय पुलिस लाइन खीरी में तैनात है, उसने फेसबुक आईडी से नंबर निकालकर उसे मेसेज भेजना शुरू किया। उस समय सिपाही निशांत कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। उसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसके बाद सिपाही छह जनवरी को उसके कमरे पर पहुंच गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कानपुर पुलिस ने दर्ज कराए थे बयान 

छह जनवरी को ही इस संबंध में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। युवती ने बताया कि बाद में महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच सिपाही लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में आ गया। युवती ने आरोप लगाया कि आयोग में शिकायत के बाद 22 मई को कानपुर में उसके बयान दर्ज कराए गए। इससे नाराज सिपाही ने फिर उसके कमरे पर पहुंचकर उससे दुष्कर्म किया।

इसके बाद युवती लखीमपुर पहुंची और 20 जून को एएसपी से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने  22 जून को आरक्षी पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया। इतने दिन तक पुलिस भी मामले को छुपाए रही। सोशल मीडिया में मामला वायरल होने के बाद 10 दिन बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed