फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations have begun to control the crowd of devotees

Lakhimpur Kheri News: श्रद्धालुओं के जन समूह को नियंत्रित करने की तैयारी शुरू

Mon, 07 Jul 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Preparations have begun to control the crowd of devotees
पौराणिक शिव मंदिर के मुख्यमार्ग में की जा रही बैरिके​डिंग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सावन में आंबेडकर तिराहे से होते हुए शिव मंदिर का पुराना मूनलाइट स्टूडियो मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन

सावन को लेकर नायब तहसीलदार सर्वेश यादव के मार्गदर्शन में कार्यदायी संस्था के जेई विवेक वाजपेई और नितिन सिंह तैयारी में जुटे हैं। मंदिर का मुख्य प्रवेश मार्ग स्टेशन मार्ग से अंगद धर्मशाला के स्थान से रहेगा। इसी स्थान पर फूल, बेलपत्र विक्रेता मालियों, तीर्थतट के प्रसाद एवं पूजन सामग्री के दुकानदारों तथा घाट पर बैठने वाले पंडा पुरोहितों को जगह दी गई है। दुकानदारों ने अपनी दुकान लगानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग दीर्घा, वहीं डाक कावड़ शिवभक्तों के लिए बिना रुकावट विशेष दीर्घा बनाई जाएगी। मंदिर परिक्षेत्र में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। साथ ही पीलीभीत धर्मशाला तक 200 मीटर सीसी मार्ग, मंदिर परिसर में मेले का कैंप कार्यालय और कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed