फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations : force the DM - SP Brief

तैयारी पूरी: डीएम-एसपी ने फोर्स को किया ब्रीफ

Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Preparations : force the DM - SP Brief
मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
बोले, समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की फ्लीट का हुआ रिहर्सल

 20 जून को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई फोर्स की ब्रीफिंग की और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद फ्लीट का रिहर्सल भी किया गया।
20 जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखीमपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आएंगे। वह यहां विकास रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कन्या विद्या धन, साइकिलों आदि का वितरण कर फोरलेन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करें। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। सभी लोग निर्धारित समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएं। डीएम आकाश दीप ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी टिप्स दिए। इसके बाद फ्लीट का रिहर्सल किया गया। मुख्यमंत्री का काफिला अस्पताल रोड से सदर चौराहा होते हुए संकटादेवी पहुंचा और ओवरब्रिज होते हुए एलआरपी चौराहा पर पहुंचा। इसके बाद इसी रूट से वापस लौटा। फ्लीट के दौरान बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


यहां होगी पार्किंग
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रशासन ने मंडी समिति, पीके इंटर कॉलेज और पुराने एसपी बंगला को पार्किंग बनाया हैं। मुख्यमंत्री की सभा में महेवागंज की ओर से आने वाले वाहनों को पुराने एसपी बंगला, बहराइच और लहरपुर की ओर से आने वाले वाहन मंडी समिति और बेहजम की ओर से आने वाले वाहनों को पीके इंटर कॉलेज में रोका जाएगा। इसके अलावा दो पहिया वाहनों की युवराज पैलेस में पार्किंग रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगेेंगे मोबाइल बैरियर 
मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइंस से अस्पताल रोड से होते हुए संकटा देवी पहुंचेगा। जहां से ओवरब्रिज से होते हुए एलआरपी चौराहा जाएगा। इस दौरान सदर चौराहा के अलावा इस मार्ग से जुड़ने वाले सभी मार्गों पर मोबाइल बैरियर लगाया जाएगा। ताकि फ्लीट के आने-जाने के समय कोई रुकावट न पहुंचे। 


मंच की सुरक्षा एसपी क्राइम के हवाले 
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के मंच की सुरक्षा लखनऊ के एसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार को सौंपी की गई है। रूट व्यवस्था की कमान दो सीओ स्तर के अधिकारी संभालेंगे। इसके अलावा अन्य अपर पुलिस अधीक्षकों को भी अगल-अलग जिम्मेंदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed