फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations for examinations completed in Sanskrit Board schools, from Paper 27

Lakhimpur Kheri News: संस्कृत बोर्ड के स्कूलों में परीक्षाओं की तैयारी पूरी, पेपर 27 से

Fri, 07 Feb 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Preparations for examinations completed in Sanskrit Board schools, from Paper 27
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले सात संस्कृत विद्यालयों में यूपी बोर्ड की तर्ज पर ही परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षाएं 27 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। परीक्षाओं को लेकर केंद्र प्रभारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन परीक्षाओं के लिए कुल 192 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। परीक्षा से लेकर केंद्र निर्धारण तक की प्रक्रिया यूपी बोर्ड की तर्ज पर होगी। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में पूर्व मध्यमा द्वितीय से लेकर उत्तर मध्यमा द्वितीय के कुल 192 छात्र शामिल होंगे। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन संपन्न हो इसको लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। केंद्र व्यवस्थापक यह भी सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल संस्कृत विद्यालय- सात
सहायता प्राप्त- चार
1. श्रीराधा रमण सार्वजनिक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गोला
2. श्री सनातनधर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय लखीमपुर
3. श्री पाराशर नाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मढ़ियाघाट
4. श्रीशिशु सुधारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगाही
वित्तविहीन- तीन
1. श्रीरानी चंदेली संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गोला
2. श्रीराधा रमण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय फरेंदा मोहम्मदी
3. बाबानागेश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा
………………..
कक्षा- छात्र संख्या
पूर्व माध्यमा द्वितीय (10)-92
उत्तर मध्यमा प्रथम (11)-62
उत्तर मध्यमा द्वितीय (12)-38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed