फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pregnant women , children Negligence in the treatment !

गर्भवती महिलाओं, बच्चों के इलाज में लापरवाही!

Tue, 24 Feb 2015 07:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Feb 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women , children Negligence in the treatment !
जिले में एक फरवरी से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही शासन की मंशा पर पानी फेर रही है। मंगलवार की सुबह जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराने आई एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि परिवार वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दो दिन पूर्व 22 फरवरी को भी जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराए गए दो मासूमों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गोला क्षेत्र के गांव बहारगंज निवासी शांति देवी (32) पत्नी गोकरन प्रसाद को मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे सरकारी एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कर लिया, लेकिन जब तक इलाज शुरू होता उससे पहले ही गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। गर्भवती महिला के साथ आई आशा मीना देवी ने बताया कि महिला के पहले से चार बच्चे थे, यह उसका पांचवां प्रसव होना था। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिला एनीमिया की शिकार थी, जिसे समय रहते इलाज की जरूरत थी। इलाज में देरी होने पर महिला एवं उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टर का कथन शासन के दावों और मंशा की पोल खोल रहा है, क्योंकि आशा और एएनएम को गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर चेकअप एवं टीकाकरण का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल (पुरुष) के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती दो मासूमों की मौत पहले हो गई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिगनिया निवासी मोहन के एक वर्षीय पुत्र धर्मराज को 19 फरवरी को तबियत खराब होने पर भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक चले इलाज के बाद 22 फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा डायरिया से पीड़ित था। इसी तरह बनवारीपुर निवासी साबिर अली के पुत्र सादिक (12) की इलाज के दौरान 22 फरवरी की रात में मौत हो गई। वह हाइपरग्लासिमिया समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस, जिला महिला अस्पताल डॉ. मीरा वर्मा ने बताया कि अत्यधिक एनीमिया के कारण गर्र्भवती महिला की हार्टअटैक से मौत हुई हैै। उसका पहले कोई चेकअप नहीं कराया गया था। इस कारण उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। उसके इलाज के लिए ग्लूकोस की बोतल लगाई जा रही थी लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed