{"_id":"67ec23b59474502de500bff2","slug":"pregnant-women-are-being-lured-and-sent-to-private-hospitals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-142538-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रसूताओं को बहलाकर भेजा जा रहा प्राइवेट अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रसूताओं को बहलाकर भेजा जा रहा प्राइवेट अस्पताल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों से बात करते सिक्योरिटी गार्ड। स्रोत : वीडियो ग्रैब
लखीमपुर खीरी। जिस महिला अस्पताल की छत के नीचे पेट में पल रहे बच्चे के लिए नए सपने की उम्मीद लेकर गर्भवती पहुंच रहीं हैं, वहां हर कदम पर भ्रष्टाचार है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें परिजन गर्भवती महिला का प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल लाए थे। उपचार न मिल पाने के कारण परिजन वापस जा रहे थे। तभी महिला अस्पताल में मौजूद दो सिक्योरिटी गार्ड उन्हें रोककर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दे रहे हैं।
वीडियो में बाकायदा गार्ड कम रुपये में मरीज का इलाज करवाने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में मौजूद गार्ड उक्त प्राइवेट अस्पताल में फोन करने लगता है। हालांकि तभी तीमारदार भड़कते हुए वीडियो बनाना बंद कर देता है।
विज्ञापन
टीम पहुंचीं, लेकिन कोरी रही मामले की जांच
जिला महिला अस्पताल के बीते दिनों कई मामले उजागर हो चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सीजर ऑपरेशन के नाम पर चार से पांच हजार रुपये व अल्ट्रासाउंड व जांच के नाम पर भी वसूली का आरोप लगा था। सभी मामलों में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों तक मामला संज्ञान में गया, लेकिन जांच के नाम पर अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वायरल वीडियो के मामले की जानकारी नहीं है। अगर किसी ने ऐसा किया है तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल