{"_id":"56f6a6e84f1c1b2423f14e55","slug":"prd-will-be-installed-in-parks-protect-young","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों की सुरक्षा में लगाए जाएंगे पीआरडी जवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों की सुरक्षा में लगाए जाएंगे पीआरडी जवान
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
पार्क
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर नगर पालिका और नगर पंचायतों में लगाई गई ड्यूटी
शहर के पार्कों की सुरक्षा के लिए अब पीआरडी जवानों को लगाया जाएगा। साथ ही जवान नगर पालिका की वसूली टीमों के साथ भी रहेंगे। पीआरडी जवानों को रोजगार मुहैया कराने के लिए डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर पीआरडी जवानों की ड्यूटी नगर पालिका और नगर पंचायतों में लगाई गई है। हर नगर पालिका में 20 और नगर पंचायत में 15 पीआरडी जवान लगाए गए हैं। लखीमपुर नगर पालिका में 25 पीआरडी जवान भेजे गए हैं। पीआरडी जवानों को 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से नगर पालिका और नगर पंचायतों को भुगतान करना होगा।
बता दें कि रोजगार सृजन के लिए पिछले महीने डीएम किंजल ने हर तहसील में 50-50 और पलिया तहसील में 100 पीआरडी जवानों की तैनाती की थी। पलिया तहसील में थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में भी पीआरडी जवानों को लगाने का निर्देश दिया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि संबंधित एसडीएम इन जवानों को जरूरत के मुताबिक ड्यूटी लगा पर लगा सकते हैं। शनिवार को लखीमपुर नगर पालिका में पीआरडी जवानों ने अपनी आमद कराई। पालिका कर्मचारियों का कहना है कि जवानों को सुरक्षा संबंधी कार्य सौंपे जाएंगे। नगर पालिका के पार्कों, नलकूपों की सुरक्षा में पीआरडी जवानों को लगाया जाएगा। वहीं ईओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि अब तक पीआरडी जवानों को ड्यूटी देने के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया गया है लेकिन जल्द ही उन्हें सुरक्षा संबंधी कार्य निर्धारित कर दिया जाएगा।