फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pratapgarh defeated Lucknow to win the state level Kabaddi tournament

Lakhimpur Kheri News: प्रतापगढ़ ने लखनऊ को हराकर जीता राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट

Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh defeated Lucknow to win the state level Kabaddi tournament
निघासन। जय हिंद कबड्डी कमेटी के तत्वावधान में 22वां विशाल राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट शनिवार को हुआ। पहले दिन खेले गए आठ मुकाबलों में सोलह टीमों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में प्रतापगढ़ की टीम ने लखनऊ को 41-5 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहले दौर में खेले गए मैचों में सरस्वती विद्या मंदिर निघासन, लखनऊ, दरेरी, पूरनपुर फर्स्ट, उन्नाव, बांके बिहारी स्कूल खरवहिया, प्रतापगढ़ और कुशीनगर की टीमें विजयी रहीं। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और दरेरी ने सेमीफाइनल मैच में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में प्रतापगढ़ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दरेरी को 16-9 से मात दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने कुशीनगर को 19-15 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में प्रतापगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को एकतरफा अंदाज में 41-5 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट के दौरान मैदान में खेल भावना और रोमांच का नजारा देखने को मिला। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया।

इस मौके पर लखीमपुर नगरपालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव, वासुदेव मौर्य, निघासन चेयरमैन बद्रीप्रसाद मौर्य, ईओ दिनेश शुक्ल, अंशुल दीक्षित, श्याम जी पांडे विनोद मौर्य, विपिन मौर्य, साधना पांडे, ओमप्रकाश और अरविंद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed