फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   prastaav

नगर निकायों के प्रस्तावों को नहीं मिली मंजूरी

Tue, 03 Mar 2015 04:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 03 Mar 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
prastaav
13वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर निकायों की बैठक हुई, जिसमें नगर पालिका परिषद गोला का 35,03,131, नगर पालिका परिषद लखीमपुर का 90,22,888, मोहम्मदी का 25,60,293, पलिया का 23,61,611, नगर पंचायत बरवर का 7,93,823, धौरहरा का 11,82,160, खीरी का 16,83,833, मैलानी का 10,06,958, ओयल का 8,76,0009, सिंगाही का 12,45,377 रुपये का प्रस्ताव किया गया। इस प्रकार कुल 2,42,36,086 रुपये के प्रस्ताव रखे गए, लेकिन इन्हें मंजूरी नहीं मिल सकी। डीएम ने प्रस्तावों को नए सिरे से तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में निकायवार प्रस्तावों की समीक्षा की गई। जहां जलभराव तथा जन सामान्य की दिक्कतों पर फोकस किया गया। वर्षा में मलिन बस्तियों में ज्यादा जलभराव होता है, वहां के दोबारा प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका गोला, मोहम्मदी, खीरी, मैलानी, ओयल, धौरहरा, सिंगाही से जलापूर्ति, मल, जल व्यवस्था एवं वर्षा जल निकासी के कोई प्रस्ताव नहीं आए थे, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सिर्फ  हत्थू ठेला, कूड़ेदान, रिक्शा ट्रॉली खरीदने की कवायद की जा रही है, ताकि कमीशन खाया जा सके। ऐसा हर्गिज नहीं चलेगा। उन्होंने दोबारा प्रस्ताव लाने के लिए निर्देशित किया। पलिया एवं बरवर से कोई भी प्रस्ताव नहीं आया। संबंधित अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि बोर्ड की मीटिंग नहीं हो पाई है, जिसके कारण प्रस्ताव पास नहीं हो सके। डीएम ने कहा कि इस बजट से कोई भी मरम्मत के कार्य नहीं किए जाएंगे, सिर्फ  नए निर्माण के प्रस्ताव पास किए जाएंगे। एडीएम को दोबारा प्रस्ताव प्राप्त कर नौ मार्च 2015 को बैठक कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सभी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका एवं अध्यक्षगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed