फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pradhan's financial and administrative powers seized in embezzlement case

Lakhimpur Kheri News: गबन में प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Mon, 23 Jun 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's financial and administrative powers seized in embezzlement case
लखीमपुर खीरी। हैंडपंप मरम्मत, रिबोर व ह्यूम पाइप में सात लाख रुपये का दुरुपयोग करना संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव को भारी पड़ गया। जांच में खुलासा होने पर प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। साथ ही सचिव पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मोहम्मदी ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरेंदा में हैंडपंप रिबोर, मरम्मत के नाम पर सात लाख रुपये खर्च किए गए। जांच में धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया। इस मामले में ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किए गए। नोटिसों का जवाब संतोषजनक न मिलने पर फरेंदा ग्राम पंचायत के प्रधान चेतराम के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार डीएम ने सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया को सौंपी गई है। जांच में तकनीकी सहयोग के लिए सहायक अभियंता लघु सिंचाई श्याम सुंदर को जिम्मेदारी दी गई है। डीपीआरओ ने यह भी बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed