फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power system collapses in the face of intense heat

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी के आगे विद्युत व्यवस्था पस्त

Sat, 27 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power system collapses in the face of intense heat
ट्रांसफार्मर में खराबी को दुरुस्त करते हुए विद्युत कर्मी। स्रोत: कर्मी
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था भी जवाब देने लगी है। शुक्रवार को देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल खीरी में अघोषित कटौती, ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, ओवरलोड और ट्रांसफार्मरों की खराबी से शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पंखे, कूलर और एसी राहत नहीं दे पा रहे हैं। बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति, कारोबार, मजदूरी और खेती तक प्रभावित हो रही है। कई जगह ट्रांसफाॅर्मर जवाब दे रहे हैं तो कहीं ओवरलोड के कारण बार-बार बिजली गुल हो रही है। हालात से नाराज तिकुनिया में किसानों ने धरना शुरू कर दिया है, जबकि ग्रामीण नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के तीन बजे गढ़ी उपकेंद्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर गेट के ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल की। करीब सात घंटे बिजली न मिलने से लोगों को सबसे ज्यादा पेयजल संकट झेलना पड़ा और कई लोग समय पर काम पर भी नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मैदान, निर्मलनगर, हाथीपुर, अर्जुनपुरवा, घोसियाना सहित कई मोहल्लों में पूरी रात ट्रिपिंग होती रही। निर्मल नगर और कपूरथला में लो-वोल्टेज से लोग परेशान रहे। छाउछ उपकेंद्र से जुड़े गांधी नगर, शिव कॉलोनी, राम जानकी, रामनगर, मोतीनगर, छाउछ, बेहजम रोड, पंजाबी कॉलोनी, पटेल नगर, वाईडी कॉलेज और राजगढ़ क्षेत्र में रातभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। कहीं ट्रांसफाॅर्मर खराब हुआ तो कहीं तार जलने से आपूर्ति बाधित रही। कलक्ट्रेट उपकेंद्र से जुड़े हिदायतनगर, घोसियाना, प्यारेपुर और शाहपुरा कोठी में भी रात में कई बार बिजली गुल हुई। शनिवार को पेड़ों की डालियों की छंटाई के चलते भी कुछ समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
मितौली क्षेत्र के चुरईपुरवा उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली शुक्रवार देर शाम से ठप रही। ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से बाधित आपूर्ति के कारण गन्ने की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि 132 केवी नेरी उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी लाइन पर ओवरलोड के कारण बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। एक ही रात में लाइन दो बार टू-फेज हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। ग्रामीणों ने ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
उधर, उचौलिया विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर भी भीषण गर्मी और बढ़ते विद्युत भार से ओवरहीट होने लगा है। सुरक्षित संचालन के लिए कर्मचारी उस पर लगातार पानी का छिड़काव कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार, ट्रांसफाॅर्मर के तापमान पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि तकनीकी खराबी न हो और बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो।
------------
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से विद्युत तंत्र पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसके चलते कुछ स्थानों पर दिक्कतें आ रही हैं। ट्रांसफाॅर्मर ओवरहीट हो रहे हैं, जिन्हें ठंडा रखने के लिए अतिरिक्त कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। तिकुनिया उपकेंद्र पर नया ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने के कारण भी कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।
- राजीव कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता, लखीमपुर सर्किल
---------
10 एमवीए ट्रांसफार्मर की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

तिकुनिया। बिजली कटौती से नाराज किसानों ने शनिवार को तिकुनिया पावर हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एसडीओ निशांत ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों का कहना है कि ओवरलोडिंग और रोस्टिंग के नाम पर बिजली काटी जाती है और ट्रांसफाॅर्मर फटने की आशंका बताई जाती है। जब तक उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया जाएगा, धरना जारी रहेगा।
गुलरिया पत्थर शाह के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जगदीप सिंह जग्गा ने बताया कि एक सप्ताह से 20-20 मिनट पर बिजली आ-जा रही है। शुक्रवार रात मोहर्रम के दौरान पूरी रात बिजली गुल रही। बंजरिया निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव का ट्रांसफाॅर्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है। उपकेंद्र के जेई दिलीप पटेल को लगातार फोन किया गया, लेकिन तीन दिन से फोन नहीं उठा। किसान नेता जयमल सिंह ने कहा कि 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगने तक धरना जारी रहेगा। संवाद
--------------
कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने नए ट्रांसफाॅर्मर की उठाई मांग

लखीमपुर खीरी। कम वोल्टेज और बिजली संबंधी समस्याओं से परेशान ताहिरपुर अंदेशनगर गांव के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में देकर गांव में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कम वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। कई बार घरों में बल्ब तक ठीक से नहीं जलते। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण भी सुचारु रूप से नहीं चल पा रहे हैं। इस मौके पर राजन कुमार, त्रिलोकी, शिवम और कुलदीप मौजूद रहे। संवाद

---
ट्रॉली खराब होने से 24 घंटे में सिर्फ तीन घंटे मिली बिजली
बरवर। विद्युत उपकेंद्र के मकसूदपुर फीडर की ट्रॉली खराब होने से उपभोक्ताओं को 24 घंटे में मात्र तीन घंटे बिजली मिल सकी। इस फीडर पर पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब बनी हुई है। इसको लेकर किसान धरना भी दे चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। सहायक अभियंता शिवप्रकाश ने बताया कि ट्रॉली जिला मुख्यालय से मंगाई जा रही है। इसके पहुंचते ही कुछ घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। संवाद

ट्रांसफार्मर में खराबी को दुरुस्त करते हुए विद्युत कर्मी। स्रोत: कर्मी

ट्रांसफार्मर में खराबी को दुरुस्त करते हुए विद्युत कर्मी। स्रोत: कर्मी

ट्रांसफार्मर में खराबी को दुरुस्त करते हुए विद्युत कर्मी। स्रोत: कर्मी

ट्रांसफार्मर में खराबी को दुरुस्त करते हुए विद्युत कर्मी। स्रोत: कर्मी

ट्रांसफार्मर में खराबी को दुरुस्त करते हुए विद्युत कर्मी। स्रोत: कर्मी

ट्रांसफार्मर में खराबी को दुरुस्त करते हुए विद्युत कर्मी। स्रोत: कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed