फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power of strong democracy in the hands of voters

मतदाताओं के हाथ में सशक्त लोकतंत्र की ताकत

Tue, 25 Jan 2022 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Power of strong democracy in the hands of voters
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण एवं मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। तहसील परिसर में सेल्फी प्वाइंट बनवाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने कर्मचारियों, मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। संवाद
मतदान करने की दिलाई गई शपथ
बांकेगंज। कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर बीईओ जगन्नाथ यादव और बीडीओ एके सिंह ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। बीईओ ने मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान होता है। उन्होंने समस्त वोटरों से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिसकर्मियों ने ली शपथ
संपूर्णानगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शपथ ली। पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के साथ ही मताधिकार का प्रयोग की शपथ दिलाई गई। आगामी चुनाव में निष्पक्ष चुनाव कराने व जनता की सुरक्षा के लिए भी बात हुई। इस दौरान एसआई हीरालाल रावत, बृजेश सिंह, रामवीर सिंह यादव, नासिर, रामशब्द यादव, रवि, इंद्रेश यादव, पूजा, मोनिका आदि स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा ली जानकारी
सिकंद्राबाद। प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने मंगलवार को बीएसएफ के जवानों के साथ संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की जानकारी ली। संवेदनशील गांव रायपुर मे लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए निडर होकर मतदान करने की अपील की। कहा, जो लोग मतदान के दिन बाधा उत्पन्न कर सकते हैं उन्हें चुनाव से एक दिन पहले थाने पर बिठा लिया जाएगा और मतदान सम्पन्न होने के बाद घर भेजा जाएगा। संवाद
मतदाता दिवस पर बीएलओ को शपथ दिलाई
मोहम्मदी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने अधीनस्थ कर्मचारियों, शिक्षकों व बीएलओ को शपथ दिलाई। एसडीएम ने सभी से 23 फरवरी को अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संचालन शचींद्र दीक्षित ने किया। इस दौरान नायाब तहसीलदार हर्ष निषाद, बीइओ राजेश सिंह, सुधीर पांडेय, मनोज सिंह, रामसिंह, अर्शी सुल्ताना, योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय खीरी में एएसपी अरुण सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ ग्रहण कराई। इसमें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ ली। साथ ही जनपद के थानों/पुलिस चौकियों/कार्यालयों में भी ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शपथ दिलाई गई। संवाद

मतदान के प्रति किया जागरूक
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय में मंगलवार को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने शिक्षक एवं कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलाई। वहीं जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। प्राचार्य ने कलक्ट्रेट पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed