{"_id":"5eb42fe58ebc3e906700b25a","slug":"power-cut-lakhimpur-news-bly40511092","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा में तीन दिन पहले गई बिजली अब तक नहीं लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा में तीन दिन पहले गई बिजली अब तक नहीं लौटी
विज्ञापन
धौरहरा क्षेत्र में आंधी सें गिरा 132 केवी का टॉवर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। धौरहरा में तीन दिन पहले गई बिजली अब तक नहीं लौटी है।
मंगलवार को आई आंधी में भी करीब 225 पोल गिर गए और कुछ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिस कारण यहां बिजली नहीं है। गुरुवार को शाहजहांपुर से सीतापुर जाने वाली 132 केवी लाइन का लौखनिया गांव में लगा टॉवर आंधी-पानी में गिर गया। इससे स्थिति और खराब हो गई। यहां तीन दिन से बिजली न आने के कारण लोग परेशान हैं।
गुरुवार की सुबह करीब चार बजे आई तेज आंधी से शाहजहांपुर से सीतापुर को विद्युत सप्लाई जोड़ने वाला लौखनिया गांव में लगा टॉवर गिर गया। इससे तहसील क्षेत्र के अलावा सीतापुर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जानकारी पर एसडीओ रवि कुमार मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी। उन्होंने कर्मचारियों को लगाकर टॉवर की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। इधर, मंगलवार को आई तेज आंधी के चलते तहसील क्षेत्र के तहत आने वाले विद्युत उपकेंद्र धौरहरा टाउन, धौरहरा ग्रामीण और बेल्तुआ के 11 केवी फीडर की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। इस आंधी में 225 बिजली के पोल और कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे लगभग सभी फीडर की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। नतीजतन तहसील क्षेत्र के करीब 500 गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए कर्मचारी काम कर ही रहे थे कि गुरुवार की सुबह आई तेज आंधी ने इनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। हालांकि बिजली कर्मी इसे ठीक करने में जुटे हैं, लेकिन अभी क्षेत्रवासियों को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
---------------
तेज आंधी से बिजली लाइनों को काफी नुकसान हुआ है। 132 केवी टॉवर गिरने से मेन सप्लाई ही बाधित हो गई है। इसे ठीक करने में दो दिन का समय लगेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे सभी फीडरों की सप्लाई शुरू हो पाएगी। एक साथ सप्लाई शुरू करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
-रवि कुमार, एसडीओ धौरहरा
-------------------------
पलिया-भीरा के बीच टॉवर गिरा बिजली गुल
बिजुआ। दो दिन से आंधी पानी के चलते बिजुआ इलाके की बिजली गुल है, गुरुवार सुबह आई आंधी कई झोपड़ों के साथ बिजली भी ले उड़ी। भीरा-पलिया के बीच शारदा पुल के पास 132 केवी का टॉवर गिरने से बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लाइन को बाइपास सेक्शन से जोड़कर भीरा और बिजुआ की बिजली सप्लाई दी जाएगी, टॉवर ठीक होने में समय लग सकता है। वहीं नौसर जोगी में एक 100 साल से भी पुराना पीपल का वृक्ष गिरने से उसकी चपेट में आए बिजली के दो पोल और ट्रांसफार्मर गिर गया। इससे आधे गांव में बिजली ठप हो गई। बस्तौली गांव में भी पोल गिरा। बिजुआ, गुलरिया, मूसेपुर, मालपुर समेत इलाके में लोगों के छप्पर के साथ सीमेंट की टिनें भी आंधी में उड़ गईं। संवाद