{"_id":"5d98e2958ebc3e93c6338f6e","slug":"powar-lakhimpur-news-bly379021349","type":"story","status":"publish","title_hn":"..... अब पलिया बिजली विभाग में दो एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..... अब पलिया बिजली विभाग में दो एसडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। विद्युत उपखंड पलिया में अब दो एसडीओ होंगे और दोनों के कार्य क्षेत्र को अलग अलग बांटे जाएंगे। यह क्षेत्र काफी बड़ा है, जिससे कार्यों में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। इसी वजह से यह फैसला लिया गया। नए एसडीओ की तैनाती भी कर दी गई है।
पलिया विद्युत उपखंड में पूर्व में एक एसडीओ की तैनाती होती थी। क्षेत्र काफी बड़ा था जिससे अकेले एसडीओ को भी कार्यों को कराने में दिक्कतें तो होती ही थीं लेकिन आम लोगों को भी दिक्कत पेश आती थीं। अब शासन से यहां दो एसडीओ की तैनाती मंजूर हो गई है। एक एसडीओ को एसडीओ प्रथम व दूसरे को एसडीओ द्वितीय कहा जाएगा। एसडीओ महेंद्र कुमार के तबादले के बाद यहां संजय कुमार आए थे। अब दूसरे एसडीओ के रूप में यहां सूर्य कुमार की तैनाती हुई है। उन्होंने कार्य भार ग्रहण कर लिया है। एक एक्सईएन की तैनाती भी जल्द ही होने की संभावना जताई जा रही है। यह तैनाती पलिया विद्युत उपखंड का विस्तार को लेकर हैँ। सूत्रों के मुताबिक यहां जल्द ही एक्सईएन की तैनाती हो जाएगी।