फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Potholed roads will become a problem during rain

Lakhimpur Kheri News: बारिश में गड्ढायुक्त सड़कें बनेंगी मुसीबत

Sun, 15 Jun 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Potholed roads will become a problem during rain
महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन पर बिना हिचकोले खाए चलना मुश्किल है। ग्रामीण इलाकों में ज्यादा बुरा हाल है। बारिश में राहगीरों को सफर के दौरान मुसीबतों की बाढ़ झेलनी होगी। इससे बचाने के लिए जिम्मेदार अफसरों ने अब तक कोई कार्ययोजना नहीं बनाई है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील क्षेत्र के मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली करीब छह सड़कें अत्यधिक खराब हो चुकी हैं। जिम्मेदार अधिकारी व नेताओं ने इनकी अब तक सुध नहीं ली। पहली सड़क लखीमपुर-ढखेरवा मार्ग को जोड़ने वाली कफारा से जटपुरवा वाली है। यह सड़क कफारा से गोसाईनपुरवा बुचवा तक काफी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी इसी मार्ग को जोड़ती सड़क लौखनिया भूलनपुर नकहिया तक जाती है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। तीसरी कफारा से सेमरी मार्ग की सड़क जगह जगह टूट कर बिखर चुकी है। चौथी रामनगर बगहा से छंगापुरवा, गुलरिया सड़क है, जो कई वर्षों से खराब पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवां धौरहरा ढखेरवा को जोड़ने वाला अभयपुर मार्ग है, जो काफी खराब है। छठी सड़क छह माह पहले मंडी समिति से बनी लंबईया पुल से होला गढ़ मार्ग जगह-जगह से उखड़ चुका है। इन मार्गाें से रोज करीब चालीस गांवों के हजारों लोग गुजरते हैं, पर कोई सुध नहीं ले रहा है।
पहली बारिश में ही खुल गई पोल ः निघासन। रकेहटी से बजरंगगढ़ फार्म को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को महज तीन-चार माह पूर्व ही बनाया गया था। यह पहली बरसात में ही जगह-जगह से टूटकर बिखर गया। सड़क की परतें उखड़ चुकी हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

रकेहटी से महुआ होते हुए बरोठा जाने वाला संपर्क मार्ग भी बारिश की पहली बौछार में ही क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता (जेई) अरविंद यादव ने बताया कि रकेहटी-बजरंगगढ़ और रकेहटी-महुआ-बरोठा मार्गों की मरम्मत को लेकर कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया है। बरोठा से निघासन जाने वाले मार्ग को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। संवाद

महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद

महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद

महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद

महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद

महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद

महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद

महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद

महुआ से बरोठा जाने वाला जजर्र संपर्क मार्ग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed