फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Potato prices fall, farmers worried due to decrease in production

Lakhimpur Kheri News: आलू के दाम गिरे, पैदावार में भी कमी से किसान परेशान

Sun, 08 Mar 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 08 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Potato prices fall, farmers worried due to decrease in production
बांकेगंज में आलू फसल की खोदाई करते किसान। स्त्रोत- स्वयं।
बांकेगंज। सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू कई दशकों से क्षेत्र के किसानों की आमदनी का प्रमुख जरिया रहा है, लेकिन इस साल यही फसल उनके लिए संकट का कारण बन गई है। थोक बाजार में मंदी के चलते दाम गिर गए हैं, वहीं प्रति बीघा उत्पादन में भी कमी आई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों के अनुसार इस बार मौसम की मार से आलू की खेती प्रभावित हुई है। पहले जहां चार बीघा में 200 से अधिक पैकेट आलू निकलते थे, इस बार उत्पादन घटकर करीब 120 पैकेट रह गया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है और कई मध्यम वर्गीय किसान आलू बेचकर कर्ज तक नहीं चुका पा रहे हैं।
विज्ञापन


किसान सुखदेव सिंह, देवा सिंह चंदेल, विवेक सिंह चंदेल, वीरेंद्र सिंह चंदेल और प्रेम सिंह ने बताया कि बारिश के बाद लगाए गए आलू में 30 से 35 प्रतिशत तक उत्पादन कम हुआ है। बारिश के कारण बोआई देर से हुई और बाद में कोहरे के चलते कंद की बढ़वार भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के मुताबिक इस बार प्रति बीघा करीब 30 पैकेट आलू ही निकल पाया, जबकि पिछले साल यह उत्पादन लगभग 50 पैकेट प्रति बीघा था। कम दाम और घटती पैदावार ने आलू उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed