फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Posted denied fierce advocate

खतौनी न मिलने से भड़के वकील 

Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Posted denied fierce advocate
memorandam - फोटो : amar ujala
- जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा 
विज्ञापन

- 15 दिन तक न्यायिक कार्य से वितरत रहने का लिया निर्णय 

तहसील में कंप्यूटर खराब होने के कारण खतौनी न मिलने से नाराज वकील दो दिन न्यायिक कार्य से विरत है। तीनों संघ के वकीलों ने एकजुट होकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में तीन दिन के अंदर कंप्यूटर सही न होने पर 15 दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया है।

तहसील में 14 दिनों से कंप्यूटर खराब होने के कारण खतौनी और इंतखाब नहीं निकल पा रहे हैं, जिसके चलते किसान और वादी दोनों परेशान हैं। वकीलों ने 25 जुलाई को एक ज्ञापन देकर कंप्यूटर सही कराने की मांग एसडीएम से की थी। आरोप है कि सहायक भूलेखा अधिकारी ने डिमांड नोट पर डीएम के हस्ताक्षर नहीं कराए, जिसके चलते कंप्यूटर सही नहीं हो सका है। भूलेखा अधिकारी ने बताया कि यूपीएस खराब हो गया है, उसे बदला जाएगा। तीनों संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामप्रकाश को सौंपा। एसडीएम रामप्रकाश ने वकीलों को शीघ्र ही कंप्यूटर सही कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान चंद्रकेश मिश्रा, मेजर सिंह, डीके सिंह, उमाकांत जायसवाल, राकेश वैश्य, टीआर यादव, लतीफ खान, विनीत कुमार श्रीवास्तव, अजय नारायण, राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed