{"_id":"64d7d72c9d1d6f665b0b55e4","slug":"postal-workers-took-out-tricolor-rally-in-the-city-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-3731-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डाककर्मियों ने शहर में निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डाककर्मियों ने शहर में निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन
शहर में तिरंगा रैली निकालते शहरवासी
लखीमपुर खीरी। खीरी मंडल के डाक कर्मियों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत लखीमपुर शहर में तिरंगा रैली निकाली।
रैली डाक अधीक्षक संजय गुप्ता की अध्यक्षता में निकाली गई। इसमें डाक अधीक्षक संजय गुप्ता, कार्यवाहक डाकपाल अवधेश प्रसाद वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में डाककर्मी शामिल रहे। रैली खीरी प्रधान डाकघर से निकलकर शहर के बड़ा चौराहा, संकटा देवी चौराहा, मेला मैदान, शाहपुर कोठी, इमली चौराहा, सौजन्या चौराहा, गुरु गोविंद सिंह चौराहा, घंटाघर चौराहा होते हुए वापस प्रधान डाकघर में आकर समाप्त हुई।
इस दौरान हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा, इंडिया पोस्ट सबका दोस्त, बंदे मातरम, भारत माता की जय, डाकघर से तिरंगा लाना है, हर घर तिरंगा फहराना है जैसे नारे लगते रहे। कार्यक्रम के प्रमोशन के लिए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र से मुलाकात कर योजना के बारे में बताया और तिरंगा भेंट किया। सदर विधायक योगेश वर्मा और पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव से डाक अधीक्षक ने मुलाकात कर उनको तिरंगा भेंट किया। इस दौरान तिरंगा प्रतियोगिता आयोजित की गई।