फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   post office aadhar card

आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर किया हंगामा

Fri, 19 Jul 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
post office aadhar card
संपूर्णानगर। कस्बा स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने व संशोधन किए जाने के दौरान ग्रामीणों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही डाकघर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख आनन-फानन में दो लोगों के रुपये भी वापस कर दिए गए। बता दें कि कस्बा स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन के नाम पर कर्मचारियों द्वारा निर्धारित शुल्क से दुगने रुपये लेकर ग्रामीणों को ठगा जा रहा है। जब ग्रामीण सही शुल्क लेने की बात करते हैं तो कर्मचारी सीधे मुंह बात न करके उनसे आधार कार्ड न बनाने की धमकी देते हैं। इसी को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण डाकघर पहुंचे और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर में एक दिन केवल दस आधार ही बनाए जा रहे हैं जिस पर लोगों का नंबर एक-एक महीने के बाद आता है। यही नहीं जल्दी नंबर लगाने के एवज में चार सौ से पांच सौ रुपयेे की वसूली की जा रही है। इसको लेकर उप डाकघर के पोस्टमास्टर विश्राम राणा ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के सरकार द्वारा 50 रुपये का शुल्क निर्धारित है वहीं शुल्क लिया जा रहा है। ज्यादा रुपये लेने का आरोप गलत है। उधर ग्रामीण मनीष गुप्ता, कुंदर कुमार आदि ने बताया कि उनसे तीन व दो सौ रुपये लिए गए थे जो मामला बढ़ने और मीडिया आने के बाद वापस किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed